Tuesday, October 5, 2021

Ireland - Infinitesimal But Irresistible | Land of Sister Nivedita | Lan...

Ireland - Infinitesimal But Irresistible | Land of Sister Nivedita | Land of G B Shaw & W B Yeats










Ireland is an island in the North Atlantic .

Ireland is the second largest island of British Isles, the third largest in Europe, and 20th largest on Earth .

Irish culture has had a significant influence on other countries, specially in the field of literature . Alongside mainstream Western culture, a strong indigenous culture exists through Gaelic games, Irish music, Irish language and Irish dance . The island culture shares many features with that of Great Britain including the English language, and sports such as association football, rugby, horse racing, golf and boxing . Ireland has made a large contribution to world literature. Ireland produced four winners of the Nobel Prize for Literature namely George Bernard Shaw, W. B. Yeats, Samuel Beckett, Seamus Heaney. There are three World Heritage Sites on the Island. Some of the most visited sites in Ireland include : The Bunratty Castle The Cliffs of Moher The Blarney Castle
Be it the Irish hospitality, be it the tasty drinks, be it the natural beauty there is no doubt that Ireland has many things to be proud of, and many things which may be interesting, may be fascinating, may be captivating to arrest the attention of people of the world.

Monday, October 4, 2021

आखिर पश्चिम चम्पारण के थारू क्यों करने लगे हैं औषधीय पौधों की खेती ?| Th...

आखिर पश्चिम चम्पारण के थारू क्यों करने लगे हैं औषधीय पौधों की खेती ?| Tharus of West Champaran









ये जो  क्षेत्र आप देख रहे हैं वह पश्चिम चम्पारण के थारू आदिवासियों का क्षेत्र है।  मनमोहक है न ! मनभावक है न ! यह हिमालय की तलहटी में बसा है। 

थारू आदिवासी बासमती धान की खेती करते हैं, मिर्चा व  आनन्दी धान की खेती करते हैं।  ये सभी धान सुगन्धित होते हैं, देश-विदेश में प्रचलित हैं।  आनन्दी चावल का भूजा बहुत ही स्वादिष्ट होता है।  थारू जनजाति अद्भुत है थरुहट क्षेत्र भी अद्भुत। 

आपको बता दूँ बखरी बाजार के एक थारू हैं योगेन्द्र प्रसाद महतो - इनको 400 से अधिक औषधीय पौधों की जानकारी है और  ये अपनी बारी में अनेक औषधीय पौधे लगाए हुए हैं। 

अब थारू लोग औषधीय पौधों की खेती भी करने लगे हैं - पर यह परिवर्तन क्यों ? 

असल में बात ये है कि जंगल के बीच में रहनेवाले  थारुओं की फसल को सबसे अधिक नुकसान वन्यजीवों से होता है।  सुगन्धित धान की प्रजाति को नीलगाय, हिरन, भालू आदि व्यापक पैमाने पर बर्बाद कर देते हैं जिससे थारुओं की स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है। 

यही कारण है कि थारू जनजातियों का झुकाव अब औषधीय फसलों की खेती की  ओर हो रहा है।इन फसलों को जैसे लेमन ग्रास, मशरूम, मेंथा या पिपरमिंट को जंगली  जानवर क्षति नहीं पहुँचाते हैं।  साथ ही इनसे अच्छी आमदनी हो रही है - और प्रशासन भी सहयोग व प्रोत्साहन दे रहा है। 

 तो पश्चिम चम्पारण के थारू आदिवासी  जंगल के भीतर ही खेती के बेहतर विकल्प की खोज कर रहे हैं, औषधीय पौधों की खेती कर रहे हैं। 
साथ ही पर्यटकों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था करके भी थारू अर्थार्जन कर रहे हैं, आर्थिक लाभ कमा रहे हैं।  
 




















Sunday, October 3, 2021

A Report on " PHDCCI 116th Annual Session Meeting" | Resilient India| PHDCCI | Hotel Taj Palace

A Report on " PHDCCI 116th Annual Session Meeting" | Resilient India| PHDCCI | Hotel Taj Palace





PHDCCI stands for 'Progress, Harmony, Development Chamber of Commerce & Industry.

PHDCCI organized 116th Annual Session Meeting in hybrid mode that is physical as well as virtual mode with a theme "Resilient India" at Hotel Taj Palace, New Delhi on 30th September 2021.

The year 2020 has been an unprecedented year for India with the outbreak of Covid-19. This wreaked a havoc on not just human lives but even the Indian economy.

However, in the face of this adversity, the Indian government has shown immense strength and robustness. 116th Annual Session of PHDCCI was organized to throw light on measures taken to restore the Indian economy to pre - pandemic levels by the Union Government in tandem with Defence Forces .

The Chief Guest for the occasion was Union Minister for Road Transport and Highways Shri Nitin Gadkari . In his address he stated that the aim is to make India a global power in using green fuel by 2024 . Further he discussed plans for making Delhi a clean and green city by promoting green fuels such as ethanol, LNG, Bio CNG and green Hydrogen.

The inaugural session was presided over by the Chief of Army Staff General Manoj Mukund Narvane .

Apart from Corporate CEOs , well known economists and Chief Ministers of States Union Minister Smriti Irani and Union Minister Jyotiraditya Scindia also participated in the event .
The inaugural session opened with welcome address of Shri Sanjay Aggrawal the then President pf PHDCCI. The session concluded with the release of the 116th Year Book and the annual report by PHDCCI, followed by a vote of thanks by Shri Pradeep Multani now President of PHDCCI.
The event ended with a vote of thanks by Shri Saket Dalmia now Sr Vice President of PHDCCI .
On the whole the event with six sessions was very successful and very fruitful, and well organized & well managed also .

Friday, September 17, 2021

" माँ ही ब्रह्म है ! " - डॉ सुशीला ओझा ( Dr Susheela Ojha )

                      डॉ सुशीला ओझा के फेसबुक वाल से 


    माँ राधिका देवी  (Radhika Devi) को समर्पित 



" माँ ही ब्रह्म है ! "

                                                                       डॉ सुशीला ओझा 



डॉ सुशीला ओझा अपनी करुणामयी ममतामयी माँ राधिका देवी के साथ 




मैंने ब्रह्म को देखा नहीं,

माँ ही ब्रह्म है !

मैंने आकाशधर्मा माँ को देखा है, 

उसकी गोद में शिशु रवि !


मेरे लालिमायुक्त, अनुरागमयी गालों को 

सहलाती है माँ ... 

खिल उठता है ह्रदय कमल,

खुलती है एक एक पंखुड़ी। 


माँ केसर कुमकुम से देती है ,

नवजीवन का आशीर्वाद। 

अपनी कोमल शीतल किरणों से ऊर्जस्वित करती  ... 

निशा नंदिनी बनकर आती, नहलाती अपनी ज्योत्सना से। 


हमको अपने क्रोड़ में लेकर खेलती है जल थल में ,

लुटाती है मोतियों के अक्षय कोष, खिल उठती कुमुदनी। 

माँ स्रष्टा है , द्रष्टा है, 

कलात्मकता , रचनात्मकता की देवी है। 


माँ की भूमिका अद्भुत है  ..... 

कभी होठों को चूमती है शिशु किरणों से। 

कभी अनुशासित करती है,

प्रखर किरणों से। 


माँ स्वस्तिवाचन की मृदुल फुहारों से भींगाती, 

बनती सावन की बूंदों से ... 

माँ का ह्रदय सागर की तरह विशाल है  .... अगाध है  ..... 

दया, क्षमा, सहनशीलता, ममता, करूणा, प्रेम रत्न से भरे। 


माँ शिल्पीमयी है, अनगढ़ चट्टानों से, 

विकृतियों की काई हटाती है  .... ! 

माँ के नैनों में नीर है, 

हड्डियों को तोड़कर बहाती है अमृतधारा। 


प्रसव पीड़ को झेलती ,

वक्ष में भरी पयस्विनी धारा है। 

माँ महिमामयी है ,

शिल्पी है, अद्भुत चित्रकार है !


माँ वटवृक्ष की  गहन छाँव है ,

उसके अंक में चंदन की  शीतलता है  .... !

वाणी में मयूरों की केका,

पंखों में अनगिनत आँखें। 


माँ वसंतमालती है  ... प्यार से बाँहों में भरती है  ... 

माँ हरश्रृंगार है, दिव्य गंध से आशीर्वाद बरसाती है  .... !

निर्झरिणी सी पावन ,

नैनों में प्रेम नदी छलकाती है  .... ! 


अपूर्व है माँ का प्रेम डगर  ... 

जिसमें प्रेम है, पीड़ा है, नेह है, हर्ष है  ... 

अश्रुपूरित आँखें 

पावस सी  हैं। 


है किसको इतनी हिम्मत, 

वात्सल्य रस की, 

पीयूष धारा से  .... 

"बचिया" पुकारने को  ... !


हरहराती नदी की तरह, 

खूँटे से टूटे गोवत्स की  तरह दौड़े। 

मेरे एक रंभाने से ,

बन जाती है पीयूषवर्षिणि  .... !


धन्य हुई सत् चित आनंदमयी भावों की प्रेममयी वर्षिणी   .... !

साश्रुनयन से धोए तेरे पग को। 

बारंबार 

भाल पर तिलक लगाऊँ  .... !


भावों की थाली में शब्दों के पुष्प, 

दिव्य कर्पूर गंध से आरती उतारूँ   .... !


माँ तुम अपरिभाषित हो  ... 

अवर्णनीय हो, अप्रमेय हो  ... !

शब्दों की परिधि में,

तुम नहीं बंधती। 


तुम अलौकिक हो  .... अद्भुत हो  .. 

साकार हो, निर्विकार हो  ... !

तुम शब्दों से परे, शब्दातीत हो माँ  ... 

स्वीकारो मेरा वंदन अभिनन्दन  ... ! 


                                           डॉ सुशीला ओझा 

                                       ( साहित्यकार  एवं संस्कृतिकर्मी )                                                                                     पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, महिला महाविद्यालय                                                                                           बेतिया, पश्चिम चम्पारण, बिहार  




Friday, August 27, 2021

असली हितैषी कौन ?

 

असली हितैषी कौन ?



माता मित्रं पिता चेति स्वभावात् त्रितयं हितम्। 

कार्यकारणतश्चान्ये     भवन्ति    हितबुद्धयः।।  




माता, पिता एवं मित्र तीनों ही स्वभावतः हमारे हित  की भलाई की सोचते हैं।  हमारा हित करने के बदले में वे  किसी प्रकार की अपेक्षा नहीं रखते। इन तीनों के सिवाय अन्य व्यक्ति यदि हमारे हित की सोचते हैं तो उसके बदले में हमसे कुछ न कुछ अपेक्षा भी रखते हैं। 









Sunday, August 22, 2021

मधुर एवं दिव्य भाषा संस्कृत ( २२ अगस्त संस्कृत दिवस )

मधुर एवं दिव्य भाषा संस्कृत ( २२ अगस्त संस्कृत दिवस )



भाषासु मुख्या मधुरा दिव्या गीर्वाणभारती। 

तत्रापि काव्यं मधुरं तस्मादपि सुभाषितम्।।


सभी भाषाओं में सबसे मुख्य, मधुर एवं दिव्य भाषा 'संस्कृत'  है।  उसमें भी काव्य मधुर होते हैं तथा काव्य में भी सबसे मधुर सुभाषित वचन होते हैं। 



भारतीय संस्कृति की परिचायक, सभी भारतीय भाषाओं की जननी, संसार भर की भाषाओं में प्राचीनतम एवं  समृद्धतम देवभाषा संस्कृत है। 


संस्कृत को विश्व पटल पर पहुँचाने में योगदान प्रदान करें। 

 

संस्कृत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 

 

Friday, August 20, 2021

मित्र की पहचान कब ?

 

मित्र की पहचान कब ?


जानीयात्प्रेषणेभृत्यान् 

बान्धवान्व्यसनाSSगमे। 

मित्रं ह्याSSपत्तिकालेषु 

भार्यां  च  विभवक्षये।। 



किसी महत्वपूर्ण कार्य पर भेजते समय सेवक की पहचान होती है।  व्यसन के समय में बन्धु - बान्धवों की पहचान होती है।  विपत्ति काल में मित्र की पहचान होती है एवं विभव-क्षय अर्थात् धन-संपत्ति के नष्ट हो जाने पर पत्नी की पहचान होती है।