डॉ. अजय कुमार ओझा की कॉफ़ी-टेबल बुक "कश्यपमीर"
("Kashyapmir" Book by Dr. Ajay Kumar Ojha)
आपके स्नेहाशीष से कश्मीर पर मेरी चिरप्रतीक्षित कॉफी-टेबल बुक "कश्यपमीर"अब आपके बीच है।
पुस्तक : #कश्यपमीर
( #ऋषिकश्यप की धरती तो सदियों से #सनातनी है)
लेखक : #डाॅअजयकुमारओझा
प्रकाशक: #लोकमित्र, दिल्ली
यह पुस्तक #अमेज़न पर उपलब्ध है।
चक्रभृद्विजयेशादिकेशावेशानभूषिते।
तिलांशोऽपि न यत्रास्ति पृथ्व्यास्तीर्थैर्बहिष्कृतः।।
(राजतरंगिणी :1/38 )
“जिस देश में चक्रधर विष्णु तथा ईशान रुपी शिव का वास है, उस कश्मीर भूमि में तिल मात्र भी ऐसा कोई स्थान नहीं है, जो तीर्थ न हो।”
"तो क्या कश्मीर की समृद्ध सनातन संस्कृति और विरासत से हम सबको अवगत नहीं होना चाहिए ? क्या कश्मीर के गाँव-गाँव में विद्यमान अब तक बचे भव्य मन्दिरों के भग्नावशेषों के बारे में हमें जानकारी नहीं होनी चाहिए ? क्या कश्मीर के प्राचीन गौरवशाली इतिहास के बारे में हमें ज्ञान नहीं होना चाहिए ? क्या हमें शैव-परंपरा वाले कश्मीर के कण कण में भगवान शंकर की उपस्थिति की अनुभूति नहीं होनी चाहिए ?
ये अनुभूति अगर मुझे हुई तो आपको भी होनी चाहिए हम सबको होनी चाहिए, सभी सनातनी को होनी चाहिए, सभी देशप्रेमी को होनी चाहिए। अगर हमसे छत्रपति संभाजी महाराज की अदम्य वीरता एवं पराक्रम को छुपाया गया जो कि सत्रहवीं शताब्दी की बात है तो सम्राट ललितादित्य मुक्तापीड की बात कौन करेगा ? पर हमें करनी है, और ऐसे पराक्रमी महापुरुषों-सम्राटों के शौर्य गाथा को प्रकाश में लाना है, उनके कुशल नेतृत्व एवं कुशल निर्माण कार्यों के विरासत को लोगों तक पहुँचाना है, अपनी समृद्ध सनातनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जन जन को जागृत करना है ।"
इससे पूर्व #कश्मीर से संबंधित दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं:
1. #LalitadityaMuktapidatheGreat
(The Alexander of North India)
2. #SikandarTheIIdolBreaker
(The Annihilator of Hindu Kashmir)
अनुराधा प्रकाशन दिल्ली से अंग्रेजी में प्रकाशित ये दोनों पुस्तकें अमेज़न पर उपलब्ध हैं।
No comments:
Post a Comment