डाॅ. अजय कुमार ओझा की पुस्तक "सलमान का काला हिरण शिकार प्रकरण और बिश्नोई समाज"
#कालेहिरण का शिकार प्रकरण काफी चर्चे में रहा है और आज भी चर्चे में है। #बिश्नोईसमाज के लिए काला हिरण परिवार के सदस्य के सदृश है इसलिए काले हिरण का शिकार करने वाले उनके लिए दुश्मन के समान हैं। इनकी सुरक्षा के लिए बिश्नोई समाज ने "#बिश्नोईटाइगरफोर्स" का भी गठन किया है।
इस शिकार प्रकरण के संदर्भ में मुझे इस प्रकरण के जांच अधिकारी से आमने-सामने बैठकर भी बात करने या यूं कहें साक्षात्कार करने का दो बार अवसर प्राप्त हुआ है।
तो काले हिरण के अवैध शिकार का प्रकरण क्या है, काले हिरण और बिश्नोई समाज का यह अद्भुत संबंध क्यों है, काला हिरण #लुप्तप्रायप्रजाति की श्रेणी में क्यों आता है, #वन्यजीवसंरक्षणअधिनियम क्या है - आदि तमाम जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों की जानकारी को समेटने और सहेजने का प्रयास है यह अनोखी पुस्तक।
पुस्तक: "सलमान का काला हिरण शिकार प्रकरण और बिश्नोई समाज"
लेखक : डाॅ. अजय कुमार ओझा
प्रकाशक: अनुराधा प्रकाशन, दिल्ली
यह पुस्तक अमेज़न पर उपलब्ध है।
No comments:
Post a Comment