Thursday, September 3, 2026

ऐ मां तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी, क्या होगी? - माँ की पुण्य तिथि पर विशेष

ऐ मां तेरी सूरत से अलग
भगवान की सूरत क्या होगी, क्या होगी? - माँ की पुण्य तिथि पर विशेष



"उसको नहीं देखा हमने कभी
पर इसकी जरूरत क्या होगी?
ऐ मां तेरी सूरत से अलग
भगवान की सूरत क्या होगी, क्या होगी?"
आज पांच वर्ष बीत गए ममतामयी, करुणामयी, स्नेहमयी, वात्सल्यमयी हमारी मां #श्रीमतीराधिकादेवी को अपना पार्थिव शरीर छोड़े हुए पर फिर भी वह हमारे दिल की हर धड़कन में है, हमारी सांसों की हर सांस में है, हमारे संस्कार के हर आयाम में ‌है - वस्तुत: उसी का अंश हैं हम सब और इस तरह उसका शुभाशीष हमें अनवरत सदा सर्वदा प्राप्त होता रहता है।
लोग पूछते हैं आपने ईश्वर को देखा है ? हमारा उत्तर होता है ‌हां - हमने अपनी मां ‌की आंखों में ईश्वर को देखा है - आपकी दृष्टि अनुकूल होनी चाहिए - क्योंकि जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि।
तो सही ही कहा गया है - 'ऐ मां तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी?'
मां के साथ मां का आशीर्वाद लेता हुआ मेरी आवाज़ में मोबाइल से ही रिकॉर्ड किया हुआ एक गाना आपके समक्ष प्रस्तुत है - मां की पुण्य तिथि पर।








 

No comments:

Post a Comment