दूरदर्शन @ 67 एवं मेरा दूरदर्शनानुभव
(Doordarshan @ 67 and Dr. Ajay Kumar Ojha's Encounter with Doordarshan)
#दूरदर्शन आज 67 वर्ष का हो गया है । आज ही के दिन 1959 में इसकी शुरुआत हुई थी। और आज तक की दूरदर्शन की यात्रा काफी गौरवशाली रही है ।
मेरी भी उम्र कुछ इसी के आस पास है और #यूपीएससी से चयनित होने के उपरान्त #भारतीयप्रसारणसेवा के एक अधिकारी के रूप में करीब तीन दशकों तक लगातार दूरदर्शन में कार्य करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है । वो भी विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ - जिसमें प्रोडक्शन भी शामिल हैं और प्रशासन तथा प्रबंधन भी, जिसमें #एंकरिंग भी शामिल है और #वॉयसकास्टिंग भी, जिसमें #चिट्ठीपत्री भी शामिल हैं और #उद्घोषणा भी, जिसमें आर्टिस्टों को गाइड करना भी शामिल हैं और नये एंकर्स को तैयार करना भी, जिसमें केन्द्र को संभालना भी शामिल हैं और #राष्ट्रीयप्रसारण भी, जिसमें सभी बड़े बड़े #लाइवकवरेज ( जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी)भी शामिल हैं और बड़े-बड़े #धारावाहिक भी, जिसमें प्रेस पब्लिसिटी -विज्ञापन भी शामिल हैं और साप्ताहिक कार्यक्रम बुकलेट का डिजाइन व संपादन भी, जिसमें #प्रोटोकॉलऑफिसर की भूमिका भी शामिल हैं और इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड का रखरखाव भी, जिसमें दूरदर्शन के चार 24 इन्टू 7 चैनल के लांच में महत्वपूर्ण भूमिका भी शामिल हैं और राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय #मल्टीस्पोर्ट्सइवेंट का प्रबंधन व प्रसारण भी, जिसमें साॅफ्टवेयर अक्वायर करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करना भी शामिल हैं और #फिल्मों को अक्वायर करने के लिए पाॅलिसी भी । क्या क्या बताऊं आपको कि दूरदर्शन की मैंने किस तरह से सेवा की है ?
अभी बहुत कुछ तो याद नहीं आ रहा । पर हां इतना तो कह ही सकता हूं कि दूरदर्शन की हर तरह से सेवा करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है । इसलिए दूरदर्शन का बहुत बहुत आभार।
No comments:
Post a Comment