केपी उच्च विद्यालय डुमरी (बक्सर, बिहार)के प्रभात प्रधान को आचार्य रवीन्द्रनाथ ओझा स्मृति पुरस्कार
(Acharya Rabindra Nath Ojha Memorial Award to Prabhat Pradhan of KP High School Dumri, Buxar, Bihar)
 |
आचार्य रवीन्द्रनाथ ओझा का मैट्रिक का सर्टिफिकेट (आचार्य ओझा केपीएचएस स्कूल डुमरी से 1949 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे ) |
#बिहार के #बक्सर जिले के #डुमरी का #केपीएचएस हाई स्कूल बक्सर जिले का एक प्रतिष्ठित स्कूल है। इस स्कूल के अनेकों विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं डुमरी के बगल के गांव #बड़कासिंघनपुरा के #आचार्यरवीन्द्रनाथओझा। बहुत कम लोग जानते हैं की बरसात के मौसम में कई मील तक तैरकर वह डुमरी के इस स्कूल में पढ़ने आते थे और वैसे ही तैरकर अपने गांव लौटते थे। ऐसा गांव व आसपास के और भी लोग करते होंगे। आचार्य रवीन्द्रनाथ ओझा 1949 में हुए मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे। उस समय के सर्टिफिकेट की प्रति भी मेरे पास सुरक्षित है जिसे मैंने इस पोस्ट में अटैच भी किया है।
आचार्य रवीन्द्रनाथ ओझा एक जाने-माने शिक्षाविद्, ललित निबंधकार,कवि,समीक्षक एवं पत्र-लेखक रहे हैं। आचार्य ओझा को हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और भोजपुरी भाषा पर समान अधिकार था । वे प्रखर एवं ओजस्वी वक्ता के रूप में भी चर्चित और प्रशंसित रहे हैं। 2010 में #बिहारसरकार द्धारा सम्मानित आचार्य ओझा #रेलमंत्रालय और #न्यायमंत्रालय में #सलाहकारसमिति के सम्मान्य सदस्य रहे हैं। इनकी रचनाओं पर आधारित करीब बीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आचार्य रवीन्द्रनाथ ओझा ने शिक्षकों के अधिकार और छात्रों के कल्याणार्थ अनेकों बार आमरण अनशन भी किया। #जेपीआंदोलन में सक्रियता के चलते #मीसा में गिरफ्तार भी हुए। आचार्य रवीन्द्रनाथ ओझा #टेनिस और #फुटबॉल के एक बहुत अच्छे खिलाड़ी भी थे। धोती-कुर्ता में टेनिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन विश्व का शायद एकलौता उदाहरण होगा। यही नहीं। साठ के दशक में #बेतिया जैसे पिछड़े शहर में #शेक्सपियर के कठिन नाटकों का अंग्रेजी में सफल मंचन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। ऐसे बहुआयामी व्यक्तित्व की स्मृति में उनके डुमरी के स्कूल केपीएचएस में सत्यम् शिवम् संस्था द्वारा पिछले साल एक पुरस्कार की घोषणा की गई। इस स्कूल के मैट्रिक में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र या छात्रा को #आचार्यरवीन्द्रनाथओझामेमोरियलअवार्ड प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड में एक सर्टिफिकेट और साथ ही सम्मान राशि प्रदान की जाती है।इस वर्ष 22 अगस्त 2026 को यह अवार्ड एक भव्य समारोह में प्राचार्य श्री उपेन्द्र राय द्वारा श्री प्रभात प्रधान को प्रदान किया। मैं भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस समारोह में दिल्ली से जुड़ा रहा और प्रभात प्रधान को अपना आशीर्वाद दिया।
 |
| प्राचार्य उपेन्द्र राय से आचार्य रवीन्द्रनाथ ओझा स्मृति पुरस्कार प्राप्त करते हुए प्रभात प्रधान |
 |
| प्राचार्य उपेन्द्र राय से आचार्य रवीन्द्रनाथ ओझा स्मृति पुरस्कार प्राप्त करते हुए प्रभात प्रधान |
No comments:
Post a Comment