Saturday, June 21, 2014

BADAKA SINGHANPURA MEIN GULAALMAY HOLI MILAN SAMAROH 2014 KA SANGEETMAY AAYOJAN

बड़का सिंघनपुरा में  गुलालमय  होली मिलन समारोह 
का  संगीतमय आयोजन 








बिहार के बक्सर  जिला  के डुमरांव  अनुमंडल के बड़का सिंघनपुरा गांव में "सत्यम शिवम"(SATYAM SHIVAM) के सहयोग से एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 


इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में डॉयरेक्टर श्री रथींद्र कुमार ओझा(Shri Rathindra Kumar Ojha) ने किया।  श्री ओझा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  होली ऐसा महापर्व है जिसमें  दुश्मन को भी गले लगाया जाता है।   भारतीय संस्कृति का यह महापर्व पूरी दुनिया में प्रेम व भाईचारे का सन्देश देता है। 



भोजपुरी गायक विष्णु ओझा ने गणेश वंदना तथा देवी गीत गाकर माहौल को भक्ति से सराबोर कर दिया।  तत्पश्चात होली गीत गाकर वहां उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।  


दैनिक हिंदुस्तान : 13 मार्च  2014 




इस अनोखे कार्यक्रम में भोजपुरी गायक अशोक मिश्र , विनय मिश्र , बिंदु यादव, कमलवास कुंवर , विकास तिवारी, विकास सिंह, संजय ओझा, वेदप्रकाश यादव जैसे कलाकारों ने भी होली के गीतों से लोंगो का भरपूर मनोरंजन किया।  





मंच का संचालन जयप्रकाश ज़िद्दी ने किया।  















No comments:

Post a Comment